हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: पुलिस ने एक वाहन से 2.84 किलोग्राम चरस जब्त की, 2 युवक गिरफ्तार

Sarita
9 July 2025 2:23 PM IST
Himachal Pradesh: पुलिस ने एक वाहन से 2.84 किलोग्राम चरस जब्त की, 2 युवक गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 32 मील के पास नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा कार से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। इस मामले में 2 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 32 मील के पास विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक इनोवा कार को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 2 किलो 84 ग्राम चरस बरामद हुई। इस कार में सवार दो युवकों विनय कुमार (32) पुत्र सागर निवासी नूरपुर और किशोरी लाल (20) पुत्र तीर्थ राम निवासी सिओली (बंजार) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत है।
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहाँ से लाए थे और इसे कहाँ सप्लाई करने वाले थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी नशे का कारोबार होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन नशामुक्त समाज की दिशा में पूरी सख्ती से काम कर रहा है।
Next Story