हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh:पुलिस ने निर्माणाधीन मकान पर मारा छापा , मालिक गिरफ्तार

Sarita
10 Feb 2026 12:36 PM IST
Himachal Pradesh:पुलिस ने निर्माणाधीन मकान पर मारा छापा  ,   मालिक गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के कोटली इलाके में मंगलवार को पुलिस ने एक निर्माणाधीन घर से 118 ग्राम चरस बरामद की।कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ कांगड़ा जिले की बैजनाथ तहसील के गुनेहर डाक घर के तहत आने वाले कोटली के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले विक्की कुमार उर्फ तेनकूराम के निर्माणाधीन घर से जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में बीर थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने निर्माणाधीन घर में चरस/कैनेबिस बेचने का अवैध धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story