हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Sarita
11 July 2025 1:14 PM IST
Himachal Pradesh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
x
Himachal Pradesh : देहरा पुलिस ज़िले के अंतर्गत नशे के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान में हरिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार, बनखंडी में यातायात जाँच और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार (HP 09B-6002) में सवार दो युवकों के कब्ज़े से 147 ग्राम चरस और 197 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
बनखंडी पंचायत प्रधान विजय कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने क़ानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया और उनके ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान रमन सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी महेवा हरिपुर, ज़िला कांगड़ा और जीत राम पुत्र दीवान सिंह निवासी सरोग, तहसील ठियोग, ज़िला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के ख़िलाफ़ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि या नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें। जनता के सहयोग से ही इस नशे के व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकता है।
Next Story