- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: पुलिस ने हेरोइन सप्लायर को किया गिरफ्तार
Sarita
2 May 2025 9:47 AM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस ने भिवानी हरियाणा से एक हेरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सोलन पुलिस ने हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी और उसके साथी प्रदीप व मोहित को सोलन में 157 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने अब इस मामले में हेरोइन सप्लायर आरोपी सोनू निवासी कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी हरियाणा में हेरोइन का बहुत बड़ा सप्लायर है जो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल में हेरोइन की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ थाना कलायत हरियाणा में हेरोइन का मामला दर्ज है।
TagsHimachal Pradeshहेरोइनसप्लायरगिरफ्तारHimachal PradeshHeroin supplierarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





