हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों के साथ 5 गिरफ्तार

Sarita
28 March 2025 11:39 AM IST
Himachal Pradesh: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों के साथ 5 गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh : सोलन पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में नशीले कैप्सूलों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने दोहरी दीवार के पास नाकाबंदी के दौरान रबौन की तरफ से 3 लड़कों को आते देखा, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। टीम ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से नशीली दवाओं की 800 गोलियां बरामद हुईं। वे इन दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
आरोपियों से बरामद की गई नशीली दवाएं ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत प्रतिबंधित पाई गईं, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से बरामद नशीली दवाओं को ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपा जा रहा है। आरोपियों की पहचान विशाल सिंह निवासी कथेड़ सोलन, अमन कुमार निवासी कोटलानाला और सोनू निवासी कथेड़ के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि एक ऑटो शमलेच से चंबाघाट की तरफ आ रहा है, जिसमें कैलाश जोशी और युगल किशोर नाम के दो व्यक्ति सवार हैं, जो मादक पदार्थ और अवैध दवाएं ले जा रहे होंगे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने चंबाघाट फ्लाईओवर के पास चेक पोस्ट लगाकर ऑटो को रोका और उसकी जांच की। ऑटो में सवार युगल किशोर निवासी सलोगड़ा और कैलाश जोशी निवासी कुठार से नशीली दवाओं की 270 गोलियां बरामद की गईं। आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Next Story