हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: कार से पिस्तौल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Sarita
2 March 2025 6:16 AM IST
Himachal Pradesh:  कार से पिस्तौल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के तहत खेड़ा में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक संदिग्ध कार घूम रही है, जिसमें अवैध हथियार होने का संदेह है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त कार को खेड़ा में रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से .32 एमएम बोर की पिस्तौल बरामद हुई।
गाड़ी में मौजूद दोनों युवक इस हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लव कुमार और प्रभजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पिस्तौल कहां से आई थी और इसका किस उद्देश्य से प्रयोग किया जाना था। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर मामले में किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता पाई जाती है तो आगे और भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Next Story