- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: गश्त...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गश्त कर रही पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति, चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Sarita
10 July 2025 8:18 AM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम पबियाना-सेर जगास मार्ग पर गश्त पर थी। इसी दौरान, एक व्यक्ति पबियाना से पैदल सेर जगास की ओर आ रहा था, जो मोड़ पर पुलिस टीम को देखते ही वापस पबियाना की ओर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विकास भारद्वाज, निवासी पबियाना, तहसील राजगढ़ बताया, जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान विकास के कब्जे से कुल 2.60 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
TagsHimachal Pradeshव्यक्तिचिट्टेगिरफ्तारHimachal Pradeshpersonchittaarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





