हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Sarita
4 May 2025 12:41 PM IST
Himachal Pradesh:  संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
x
Himachal Pradesh: रोहड़ू उपमंडल में नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक बहादुर पुत्र तन सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से रोहड़ू बाजार में पल्लेदारी का काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय मीट मार्केट के समीप शिकारी खड्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।
स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो रोहड़ू थाना से टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान होते ही पता चला कि वह शराब पीने का आदी था और बीमार भी था। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने और बीमारी के कारण हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मौत में कोई साजिश या हिंसा का एंगल तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक शिमला ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हर एंगल से जांच की जा रही है।
Next Story