- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: जालसू घार में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
Sarita
10 July 2025 1:19 PM IST

x
Himachal Pradesh: चंबा जिले के होली से पैदल ग्वालटिक्कर आ रहे एक व्यक्ति की जालसू दर्रे के रास्ते में पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैजनाथ थाना प्रभारी मुनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया गया।
मृतक की पहचान 70 वर्षीय टंका राम के रूप में हुई है। ग्वालटिक्कर गाँव के पूर्व उपप्रधान डी.आर. ठाकुर ने बताया कि टंका राम भेड़पालक थे और बेहद मिलनसार थे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को मदद देने की माँग की है। वहीं, डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
TagsHimachal Pradeshव्यक्तिमौतHimachal PradeshPersonDeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





