- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ट्रक...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत
Sarita
21 Feb 2025 7:14 AM IST

x
Himachal Pradesh: पांवटा साहिब-सतौन नेशनल हाईवे-707 पर बद्रीपुर के पास ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश चंद्र (35) पुत्र तोता राम निवासी थोथा जाखल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद्र (35) पुत्र तोता राम निवासी थोथा जाखल पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार के साथ गोंदपुर में रह रहा था।
गुरुवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह कंपनी से छुट्टी होने के बाद अपने दोस्त की स्कूटी पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह बद्रीपुर चौक के पास पहुंचा तो स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई, जिससे जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
TagsHimachal Pradeshट्रकटायरनीचेव्यक्तिमौतHimachal Pradeshtrucktyreunderpersondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





