हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: टैंक में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Sarita
30 March 2025 6:39 AM IST
Himachal Pradesh: टैंक में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत
x
Himachal Pradesh: उपमंडल भोरंज के जामली गांव में डेढ़ साल के बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवांश मौदगिल पुत्र नरेंद्र पाल गांव जामली उम्र डेढ़ साल दोपहर को घर के पीछे वन विभाग द्वारा बनाए गए टैंक में डूब गया। टैंक पानी से भरा हुआ था और बच्चे की मां और दादी खेत में काम करने गई हुई थीं। बच्चा अपने 12 साल के भाई के साथ था। बच्चा खेलते-खेलते टैंक के पास चला गया, जो करीब डेढ़ फीट ऊंचा था और उसमें गिर गया, जिससे वह डूब गया।
आधे घंटे बाद जब बच्चे की मां और दादी वापस लौटीं तो वह टैंक के पानी में तैर रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए भोरंज सिविल अस्पताल ले गए लेकिन बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी। उधर, भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।
Next Story