- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गुप्त सूचना पर युवक 384 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार
Sarita
13 May 2025 8:51 AM IST

x
Himachal Pradesh : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार था। इसी बीच पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एसआईयू टीम ने सोमवार को मटक माजरी क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस जिले भर में नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में एसआईयू टीम को गश्त के दौरान संबंधित मामले की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आधार पर टीम ने मटक माजरी में जल शक्ति विभाग के वाटर टैंक के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 384 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। पुलिस के अनुसार बाइक पर रखे कैरी बैग से ये प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रमजान उल हक (30) पुत्र महफूज अली निवासी भगवानपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रमजान उल हक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।
TagsHimachal Pradeshयुवकनशीलेकैप्सूलोंगिरफ्तार Himachal Pradeshyouthnarcoticcapsulesarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





