हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश न्यूज: कुल्लू में पुरानी पैंशन बहाली को लेकर गरजे NPS कर्मचारी

Gulabi Jagat
17 July 2022 2:15 PM GMT
हिमाचल प्रदेश न्यूज: कुल्लू में पुरानी पैंशन बहाली को लेकर गरजे NPS कर्मचारी
x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
हिमाचल प्रदेश न्यू पैंशन कर्मचारी महासंघ ने कुल्लू में पैंशन संकल्प रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक बार फिर मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। जिला मुख्यालय में पुरानी पैंशन बहाली को लेकर पैंशन संकल्प रैली में सभी विभागों के न्यू पैंशन कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने इस दौरान एनपीएस गो बैक के नारे लगाए। रैली के माध्यम से एनपीएस कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की हुंकार भरी है, जिसमें आने वाले मानसून सत्र में विधानसभा घेराव को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश न्यू पैंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत भारद्वाज ने पैंशन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार पुरानी पैंशन बहाल नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
2 दिन पहले झारखंड में बहाल हुई पुरानी पैंशन
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि भगवान रघुनाथ की नगरी से पैंशन संकल्प रैली की शुरूआत हुई है। एनपीएस कर्मचारी इस रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार से पुरानी पैंशन बहाली को लेकर मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां देश के कई राज्यों में कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाल हुई है, वहीं प्रदेश सरकार पुरानी पैंशन बहाल करने को लेकर कर्मचारियों को मायूस कर रही है। 2 दिन पहले झारखंड में भी पुरानी पैंशन बहाल की है। देश में अब 4 राज्यों में पुरानी पैंशन बहाली हो चुकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी आग्रह है कि कर्मचारियों की पुरानी पैंशन जल्द बहाल करें। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पैंशन बहाल नहीं हुई तो मानसून सत्र में कर्मचारी इस बार अपने परिवार के साथ विधानसभा घेराव करेंगे और पुरानी पैंशन बहाली को लेकर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ की महिला विंग की राज्य अध्यक्ष सुनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 300000 कर्मचारियों की एक मांग है कि पुरानी पैंशन बहाल करें।


सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story