- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: कुदरत का कहर, फिर फटा बादल, चौहार घाटी तबाह
Sarita
6 July 2025 10:56 AM IST

x
Himachal Pradesh: मंडी जिले के चौहारघाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही देर में सब कुछ तबाह हो गया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।
TagsHimachal Pradeshफटाबादलचौहार घाटीतबाहHimachal Pradeshcloud burstChauhar valleydevastated जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





