- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: भारत मां ने खोया एक और सपूत,6 माह पहले बने थे बेटे के पिता
Sarita
16 March 2025 9:09 AM IST

x
Himachal Pradesh: भारतीय सेना की 28वीं राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के लांस नायक धर्मेंद्र का दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। वे मूल रूप से सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड की पालियो पंचायत के गुमटी गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार दिवंगत लांस नायक धर्मेंद्र (30) पिछले साढ़े 10 साल से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। धर्मेंद्र को 3 फरवरी से 2 मार्च तक 28 दिन का व्यक्तिगत आकस्मिक अवकाश मिला था। इसके बाद वे 3 मार्च से 17 मार्च तक 15 दिन के पितृत्व अवकाश पर थे। उनकी मूल यूनिट 41 फील्ड रेजिमेंट थी, लेकिन अगस्त 2024 से वे 28वीं बटालियन में सेवाएं दे रहे थे। 11 मार्च को उन्हें पीलिया की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि वे हेपेटाइटिस-ए से पीड़ित हैं।
लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और 13 मार्च की सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और डायलिसिस दी गई। अस्पताल में उपचार के दौरान रात साढ़े दस बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और रात करीब सवा ग्यारह बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और गंभीर लेप्टोस्पायरोसिस बताया गया। उनके पिता धनी राम हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे।
स्वर्गीय धर्मेंद्र छह माह पहले ही एक बेटे के पिता बने थे। स्वर्गीय धर्मेंद्र की वर्तमान पोस्टिंग जम्मू में थी, जहां से वे छुट्टी पर घर आए हुए थे। सैनिक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। शनिवार दोपहर को पार्थिव शरीर नारायणगढ़ लाया गया, जहां उनका परिवार स्थाई रूप से रह रहा था। नारायणगढ़ में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पिता ने चिता को मुखाग्नि दी। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि सैन्य अधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी।
TagsHimachal Pradeshभारत मांखोयासपूतHimachal PradeshMother Indialostsonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





