- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: 18...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: 18 मार्च को लगेगा मिनी रोजगार मेला, इतना मिलेगा वेतन
Sarita
12 March 2025 10:12 AM IST

x
Himachal Pradesh: जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 18 मार्च को प्रातः 10:30 बजे से लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एमएस कंपीटेंट ऑटोमोबाइल्स कंपनी लिमिटेड डिडवीं टिक्कर जिला हमीरपुर द्वारा जिला रोजगार कार्यालय में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 12 तथा मैकेनिक के 6 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
मांग पत्र के अनुसार सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा डिप्लोमा आईटीआई मैकेनिकल तथा ड्राइविंग का ज्ञान होना तथा मैकेनिक के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा आईटीआई मैकेनिकल तथा ड्राइविंग का ज्ञान होना है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को 12,000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। यदि किसी युवा के पास उपरोक्त योग्यताएं हैं तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
TagsHimachal Pradesh18 मार्चमिनी रोजगारमेला18 MarchMini employmentfairजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





