हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: दूध टैंकर में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Sarita
8 April 2025 9:58 AM IST
Himachal Pradesh: दूध टैंकर में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
x
Himachal Pradesh: बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। कामधेनु मिल्क प्लांट के दूध के टैंकर में अचानक आग लग गई। घटना में टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गया लेकिन गनीमत रही कि समय रहते चालक ने वाहन से छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही टैंकर नम्होल पहुंचा तो तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह राख हो गया।
Next Story