हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: 200 साल पुराने मंदिर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sarita
7 Feb 2026 10:29 AM IST
Himachal Pradesh:  200 साल पुराने मंदिर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खुंडेल ग्राम पंचायत के गिराड़ गांव में स्थित लगभग 200 साल पुराना ऐतिहासिक गिराड़ माता मंदिर शुक्रवार (6 फरवरी) को भीषण आग की चपेट में आ गया। अचानक लगी आग तेजी से फैल गई और पूरे मंदिर परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। मंदिर पूरी तरह से नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।। आग ने न सिर्फ मंदिर की इमारत को नष्ट कर दिया, बल्कि अंदर रखी प्राचीन कलाकृतियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। पारंपरिक लकड़ी के निर्माण के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही समय में लगभग दो सदी पुराना मंदिर मलबे में बदल गया। यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र था, बल्कि इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक भी माना जाता था। इस घटना से पूरा इलाका गहरे सदमे में है।
संगमरमर और दुर्लभ 'काले पत्थर' से बनी देवी की मूर्तियां भी आग की तेज गर्मी से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंदिर में रखी ऐतिहासिक पीतल की मूर्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है। देवदार की लकड़ी पर की गई प्राचीन और दुर्लभ नक्काशी अब इतिहास बन गई है। आग लगने के कारणों की अभी भी जांच चल रही है।
Next Story