हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: मंगलसूत्र हुआ चोरी, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

Gulabi Jagat
2 Jun 2022 10:02 PM IST
Himachal Pradesh: मंगलसूत्र हुआ चोरी, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
x
मंगलसूत्र हुआ चोरी
रिवालसर: बल्ह थाना क्षेत्र के तहत घौड़ गांव की मांचली देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने के आरोप में फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी रिवालसर तनुजा ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान देर रात खखरियाना के जंगल में उसे ढूंढ निकाला है। आरोपी की पहचान शरीफ मोहम्मद (32) डाकघर पंडोह जिला मंडी के रूप में हुई है। बता दें कि घौड़ में महिला से मंगलसूत्र झपटने के बाद दोनों आरोपी स्कूटी के माध्यम से भाग निकले थे, लेकिन खखरियाना गांव के पास स्कूटी के फिसल जाने से दोनों घायल हो गए थे।
जिनमें से एक आरोपी गुरदेव सिंह पैलेस कालोनी मंडी को मौके पर पकड़ लिया गया था लेकिन उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया था। चोरी के आरोप में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अभी तक दोनों आरोपियों से महिला का मंगलसूत्र बरामद नहीं हो पाया है। मामले की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने की है।


सोर्स : पंजाब केसरी

Next Story