- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: सड़क...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Sarita
12 Jan 2026 6:19 AM IST

x
Himachal Pradesh: उपमंडल अम्ब के तहत नंदपुर के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना रविवार दोपहर उस समय हुई जब सड़क पर अचानक बेसहारा पशु सामने आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई है, जो नंदपुर में बर्तनों की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार कुठियाड़ी और नंदपुर के बीच स्थित एक पैट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने गए थे, इसी बीच वह इस हादसे का शिकार हो गए। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। एएसपी ऊना सुरिंदर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHimachal Pradeshसड़कहादसेव्यक्तिमौतHimachal Pradeshroadaccidentmandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





