- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: 3.95...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: 3.95 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Sarita
11 Jan 2026 8:37 AM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोहट गांव के पास गुप्त सूचना के दौरान एक व्यक्ति से 3.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम के समय पुलिस थाना भराड़ी की एक टीम नियमित गश्त पर थी और लोहट की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के पास चिट्टा होने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस द्वारा जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना भराड़ी में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे के नैटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने की है।
TagsHimachal Pradeshचिट्टेव्यक्तिगिरफ्तारHimachal PradeshChittepersonarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





