- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: युवाओं को नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर गिरफ्तार
Sarita
9 Jan 2026 10:25 AM IST

x
Himachal Pradesh: सोलन पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हिमाचल के युवाओं को हैरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 87 ग्राम हैरोइन बरामद की है। यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का एक अहम हिस्सा है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस गिरफ्तारी की कड़ी कुछ दिन पहले सोलन में पकड़े गए दो अलग-अलग मामलों से जुड़ी है। पुलिस ने हाल ही में 4 युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पहले मामले में सलोगड़ा मेला ग्राऊंड के पास से जितेश उर्फ मुन्ना और नीरज को 6 ग्राम से ज्यादा चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने साहिल और करण नामक दो युवकों को 7.23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए चारों युवकों से जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह नशा इकबाल उर्फ बिट्टू से खरीदकर लाए थे। इस जानकारी के आधार पर सोलन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस की टीम ने लोकेशन ट्रेस करते हुए मुख्य सप्लायर इकबाल उर्फ बिट्टू (27) को पंजाब के जीरकपुर में दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जो एक बड़ी कमर्शियल मात्रा मानी जाती है।पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अहम खुलासे भी हो सकते हैं।
TagsHimachal Pradeshनशातस्करगिरफ्तारHimachal Pradeshdrug smugglerarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





