- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: गश्त...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गश्त के दौरान शराब तस्करी का पर्दाफाश
Sarita
1 April 2025 11:56 AM IST

x
Himachal Pradesh: अर्की थाना की टीम ने गश्त के दौरान शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए बछली गांव में मौजूद थी तो उस समय बनिया देवी ध्यानपुर की तरफ से एक गाड़ी आई। पुलिस ने जब गाड़ी को रोककर उसकी जांच की तो उसमें से 20 पेटी देसी शराब बरामद हुई।
गाड़ी चालक ने पूछताछ में अपना नाम संतराम बताया, लेकिन वह शराब की वैधता को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संदीप शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsHimachal Pradeshशराबतस्करीपर्दाफाशHimachal PradeshLiquorSmugglingExposedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





