- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh:तेंदुए ने महिला पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण
Sarita
4 Jan 2026 12:42 PM IST

x
Himachal Pradesh: बिलासपुर के गांव मरहाणा में इन दिनों तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुए ने घर के आंगन में महिला पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार रामप्यारी पत्नी कुलदीप जब रात के समय अपने घर के आंगन की ओर आई तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया।महिला के चिल्लाने पर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों की हलचल और शोर सुनते ही तेंदुआ वहां से भाग गया, जिससे महिला की जान बच गई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
इस संबंध में ग्राम पंचायत मरहाणा के प्रधान जगत सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं| ग्रामीणों ने वन विभाग को ज्ञापन देकर क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।इस मामले पर आर. ओ. भराड़ी मदन ने बताया कि बीट फोरैस्ट गार्ड के माध्यम से ग्रामीणों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
TagsHimachal PradeshतेंदुएमहिलाहमलादहशतHimachal Pradeshleopardwomanattackpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





