- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से मजदूर की मौत
Sarita
3 Jun 2025 6:15 AM IST

x
Himachal Pradesh: दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर रविवार रात मानसिक रूप से परेशान लग रहा एक प्रवासी मजदूर स्टेशन पर खड़ी जन शताब्दी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया। जैसे ही वह छत पर चढ़ा तो वह ऊपर से गुजर रही बिजली की तार के संपर्क में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ट्रेन से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान आमिर मोहम्मद निवासी अब्दुल्ला गंज, जिला दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
TagsHimachal Pradeshरेलवे स्टेशनकरंटमजदूरमौतHimachal PradeshRailway stationelectric shocklabourerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





