हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: गाड़ी पर लिखा था 'केवल सरकारी ड्यूटी के लिए', तलाशी ली तो नशे की खेप मिली, 2 गिरफ्तार

Sarita
27 Jun 2025 6:19 AM IST
Himachal Pradesh: गाड़ी पर लिखा था केवल सरकारी ड्यूटी के लिए, तलाशी ली तो नशे की खेप मिली, 2 गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना सदर के अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सरकारी वाहन से 18.5 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम को मंडी-भराड़ी फोरलेन पर की गई। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी अभिनंदन ने अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार (एचपी 01बी-1566) आई। इस कार पर ओनली फॉर गवर्नमेंट ड्यूटी लिखा हुआ था। पुलिस ने जब कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार के आर्म रेस्ट से एक सफेद पॉलीथिन लिफाफे से यह चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय टीपू सुल्तान पुत्र जलाल दीन निवासी वार्ड नंबर 2, गांव हटवाड़ व तहसील घुमारवीं और 42 वर्षीय देवराज पुत्र प्रेम लाल निवासी दयोला-छंब, डाकघर हरनोड़ा, तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story