- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh :...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh : प्रतिबंध से ठीक दो दिन पहले पैराग्लाइडिंग टेकऑफ के दौरान घायल पर्यटक की मौत
Sarita
14 July 2025 11:43 AM IST

x
Himachal Pradesh : प्रतिबंध से ठीक दो दिन पहले ही रविवार शाम को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान एक हादसा पेश आया है। जिसमें टेकऑफ के दौरान एक गुजराती पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसकी टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह पैराग्लाइडिंग गतिविधियां धर्मशाला के ऐसे स्थान से हुई हैं, जहां अभी तक पैराग्लाइडिंग गतिविधियां करवाने को लेकर साइट ही अननोटिफाइड है। मृतक गुजराती पर्यटक की पहचान सतीश (25 साल) पुत्र राजेश भाई निवासी ग्रिामठा, अहमदाबाद के रूप में हुई है। जबकि पायलट स्थानीय बताया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के तहत शाम 4 बजे के बाद पुलिस को इस हादसे के बारे में सूचना मिली थी।
दोनों घायलों को हादसे के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार के लिए लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को टांडा रैफर कर दिया गया है। जिनमें से गंभीर रूप से घायल हुए गुजराती पर्यटक की मौत हो गई है।
एएसपी पुलिस जिला कांगड़ा हितेश लखनपाल का कहना है कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान टेकऑफ करते समय हादसा हुआ है। जिसमें गंभीर रूप से घायल गुजराती पर्यटक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस द्वारा इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।
TagsHimachal Pradeshप्रतिबंधपैराग्लाइडिंगघायलपर्यटकमौतHimachal Pradeshbanparaglidinginjuredtouristdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





