हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: शीतलहर की चपेट में, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा

Sarita
31 Dec 2024 7:08 AM IST
Himachal Pradesh:  शीतलहर की चपेट में, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा
x
Himachal Pradesh: जिला ऊना इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। सोमवार को जिले में भारी कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है। जिले में शीतलहर के कारण लोग लगातार बड़ी संख्या में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिसके कारण जिला अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी हुई हैं। वहीं शहर में कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन भी धीमी गति से चलते नजर आए और वाहन चालकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में कोहरे के कहर के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। कोहरे के कारण बढ़ रही ठंड के कारण लोग एक साथ आग जलाकर और एक साथ बैठकर ठंड के प्रकोप से राहत पा रहे हैं। इस पर मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड से खुद का बचाव करना जरूरी है।
Next Story