- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: अवैध...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 560 पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
5 May 2025 8:46 AM IST

x
Himachal Pradesh: सिरमौर जिले की संगड़ाह पुलिस ने घंडूरी में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संगड़ाह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांव घंडूरी (छिबयान) में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में अफीम के पौधे उगा रखे हैं। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस ने अफीम की खेती बरामद की। गिनती करने पर पुलिस को खेत से 560 पौधे मिले।
लिहाजा पुलिस ने आरोपी अमर सिंह निवासी गांव घंडूरी (छिबयान), तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर को मौके पर ही दबोच लिया। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में मादक द्रव्य, मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
TagsHimachal Pradeshअवैध अफीमखेतीभंडाफोड़आरोपीगिरफ्तारHimachal Pradeshillegal opiumcultivationbustedaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





