- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: मारकंडा नदी में अवैध खनन, पुलिस कार्रवाई
Sarita
12 Jan 2026 10:26 AM IST

x
Himachal Pradesh: औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के अंतर्गत आने वाले मोगीनंद क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बार फिर मारकंडा नदी में अवैध खनन शुरू हो गया। जेसीबी.और टिप्परों के जरिए नदी में नया रास्ता उतार दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले खनन माफिया अधिकांश वाहन फरार हो गए, जबकि एक टिप्पर का चालान कर मामला कोर्ट भेजा गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात मारकंडा नदी में जेसीबी और टिप्पर उतारकर अवैध खनन किया जा रहा था। खनन माफियाओं ने नदी के भीतर नया रास्ता बना दिया, जिससे आसपास के लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन की सूचना देने के लिए उन्होंने माइनिंग ऑफिसर को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने एसपी सिरमौर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। उनके निर्देश पर कालाअम्ब थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारकंडा नदी से जेसीबी और टिप्पर सड़क पर आ चुके थे और अधिकांश वाहन मौके से गायब हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर को कुछ दूरी पर पकड़कर उसका चालान किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां से सभी गाड़ियां गायब मिलीं। उन्होंने बताया कि देर रात मैनथापल के पास एक टिप्पर का चालान किया गया है और मामला कोर्ट को भेज दिया गया है।
TagsHimachal Pradeshमारकंडा नदीअवैध खननपुलिसकार्रवाई Himachal PradeshMarkanda riverillegal miningpoliceaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





