- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: नेपाल के रास्ते अवैध एंट्री, उज्बेकिस्तान की युवती ने सुरक्षा एजैंसियों की चिंता बढ़ाई
Sarita
5 Feb 2026 6:15 AM IST

x
Himachal Pradesh: जिला सिरमौर के नाहन में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की युवती के मामले ने सुरक्षा एजैंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह प्रकरण अब केवल फर्जी दस्तावेजों तक सीमित न रहकर गंभीर और संवेदनशील बन गया है। शुरूआती जांच में जहां दिल्ली से फर्जी आधार कार्ड बनवाने का खुलासा हुआ था, वहीं अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि युवती के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा नहीं था। हालांकि अब तक की जांच में युवती द्वारा किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या सुरक्षा के लिए प्रत्यक्ष खतरे से जुड़ा कोई इनपुट सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। जांच के दौरान युवती का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्बेकिस्तान की यह युवती नेपाल का वीजा लेकर पहले नेपाल पहुंची और वहां से गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हो गई। बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश और फिर पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाना किसी संगठित नैटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने युवती को 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। नाहन पुलिस इस पूरे प्रकरण की हर कड़ी को खंगाल रही है। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा उज्बेकिस्तान के दूतावास से संपर्क किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा।
जांच एजैंसियों के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि युवती नेपाल सीमा पार कर भारत में कैसे दाखिल हुई और भारत पहुंचने के बाद फर्जी आधार कार्ड बनवाने में किन-किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती की भारत में अवैध रूप से रहने की मंशा क्या थी और वह किन-किन लोगों के संपर्क में थी। गौरतलब है कि यह मामला 22 जनवरी, 2026 की रात सामने आया था।
उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवती के पास वैध वीजा न होने के बाद सबसे अहम सवाल यही था कि वह भारत में कैसे दाखिल हुई। जांच में सामने आया है कि युवती ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि युवती का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और पुलिस पूरे नैटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है, ताकि इस अवैध घुसपैठ के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
TagsHimachal Pradeshअवैध एंट्रीillegal entry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





