- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...

x
Himachal Pradesh: बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत कचौली के साईं कनेता गांव में देर रात एक गौशाला में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, इस आगजनी की घटना में सुरेश कुमार की गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए गौशाला में बंधे सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता के चलते गौशाला से सटे रिहायशी मकान को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी आई।
इस घटना में गौशाला के भीतर रखा चारा, लकड़ी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गय, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
TagsHimachal Pradeshगौशालाआगअफरा तफरीHimachal Pradeshcowshedfirepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





