- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: एचआरटीसी के धोबी की ड्यूटी के दौरान बिजली का झटका लगने से मौत
Sarita
30 Jun 2025 12:31 PM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशॉप में एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की वर्कशॉप में वॉशर ब्वॉय के पद पर कार्यरत पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अर्थीन तहसील बल्ह जिला मंडी सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी पर था। काम के दौरान उसे अचानक करंट लग गया और वह वहां जमा बारिश के पानी में गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पवन सिंह को जुलाई माह में रिटायर होना था। रिटायरमेंट से एक माह पहले ड्यूटी पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एचआरटीसी के वॉशर ब्वॉय की करंट लगने से मौत हो गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
TagsHimachal Pradeshएचआरटीसीड्यूटीबिजलीझटकामौतHimachal PradeshHRTCdutyelectricshockdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





