हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: अनियंत्रित होकर पलटी HRTC बस, कई यात्री घायल

Sarita
17 Jan 2026 10:07 AM IST
Himachal Pradesh: अनियंत्रित होकर पलटी HRTC बस,  कई यात्री घायल
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ गोभड़ता–निली रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस चालक सहित लगभग 15 से 18 यात्री घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की यह बस गोभड़ता से मसेरन होते हुए सरकाघाट की ओर जा रही थी। सुबह करीब 8:00 बजे जब बस समसौह पंचायत के हवाणी गांव के पास पहुंची, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे लुढ़क गई।
गनीमत यह रही कि बस एक खेत में जाकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। राहत की बात यह है कि अधिकांश यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।डीएसपी सरकाघाट, संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story