हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: पहाड़ी से टकराई HRTC की बस , बड़ा हादसा टला

Sarita
28 March 2025 9:31 AM IST
Himachal Pradesh: पहाड़ी से टकराई HRTC की बस  , बड़ा हादसा टला
x
Himachal Pradesh: सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जटोली के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण यह हादसा हुआ। यह बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी, राजगढ़ मार्ग पर जटोली के पास पहुंचते ही अचानक इस बस का टाई एंड रोड टूट गया, जिससे बस पहाड़ी की तरफ जा टकराई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जिस समय इस बस का स्टेयरिंग लॉक हुआ, उस समय इसके टायर पहाड़ी की तरफ मुड़ गए और बस पहाड़ी से जा टकराई। अगर बस खाई की तरफ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस मामले में एचआरटीसी के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि जटोली के पास टाई एंड रोड टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी
Next Story