- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट,आरोपी फरार
Sarita
27 Feb 2026 7:47 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के काठा स्थित एक मोबाइल की दुकान पर दिनदहाड़े दो नकाबपोश पिस्तौल की नोक पर दुकान से नकदी व तीन मोबाइल ले गए। जब तक दुकानदार ने शोर मचाया तब तक वह बाइक पर फरार हो गए। काठा में चंदन कम्यूनिकेशन सेंटर पर दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए। उस समय दुकानदार चंदन के साथ एक अन्य युवक फिरोज भी बैठा हुआ था। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा और दो दुकान के अंदर घुसे। दोनों नकाबपोश थे।
एक ने शटर नीचे किया तो दूसरे से पिस्तौल दुकानदार के कनपटी पर रख दी। वहां पर जो ग्राहक आया हुआ था उसके ऊपर तलवार से वार किया। इससे उसे हल्की सी खरोंच आई। नकाबपोशों ने गल्ले से नकदी उठाई और दूसरे व्यक्ति ने 17-17 हजार के दो मोबाइल फोन व एक पुराना फोन लेकर भाग गए। जब तक दुकानदार ने शटर उठाया और शोर मचाया तब तक पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठक भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
TagsHimachal Pradeshपिस्तौलदुकानलूटआरोपीफरार Himachal Pradeshpistolshoprobberyaccused absconding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





