- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: मलबे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: मलबे में दबने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत
Sarita
2 July 2025 9:55 AM IST

x
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में कुदरत ने ऐसा विकराल रूप दिखाया कि बड़ा पंचायत के घ्याहन गांव का एक खुशहाल परिवार पल भर में बिखर गया। रात करीब एक बजे हुए भीषण भूस्खलन ने गिरधारी लाल के दस कमरों के मकान को मलबे में तब्दील कर दिया, जिससे उनकी 86 वर्षीय मां मंगरी देवी और 33 वर्षीय पोते विधि चंद की मौत हो गई। यह हादसा मंडी जिले के चच्योट तहसील में हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। गिरधारी लाल अपने तीन बेटों विधि चंद, कमल और तुलसी के साथ मकान के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे थे।
भूस्खलन होते ही विधि चंद ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन जब वह अपनी दादी मंगरी देवी को बचाने के लिए दोबारा घर के अंदर गए तो दुर्भाग्य से मलबे ने उन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हृदय विदारक घटना में विधि चंद और मंगरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस आपदा में गिरधारी लाल, उनकी पुत्रवधू सरला देवी (पत्नी विधि चंद) तथा उनके दो छोटे बेटे संजय कुमार व दिव्यांशु भारद्वाज भी घायल हुए हैं। इन्हें तुरंत राहत एवं बचाव दल की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान जीमा देवी ने बताया कि भूस्खलन के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को मलबे से निकाला जा सका। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि हर कोई दंग रह गया।
मौत ने गिरधारी लाल की आंखों के सामने उसकी मां व बेटे को छीन लिया और विधि चंद के दो मासूम बेटे अब अपने पिता का साया भी छीन गए हैं। इस भूस्खलन से न केवल गिरधारी लाल के घर को भारी नुकसान पहुंचा है, बल्कि गांव के अन्य निवासियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घ्याहन गांव में गहरा शोक है। हर आंख नम है और लोग इस प्राकृतिक आपदा के बाद सदमे में हैं। कुदरत का यह कहर घ्याहन गांव को ऐसा गहरा जख्म दे गया है, जिसे भरने में शायद सालों लग जाएंगे।
TagsHimachal Pradeshमलबेदादी-पोतेमौतHimachal Pradeshdebrisgrandmother and grandsondeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





