- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश:...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: कर्मचारियों व पेंशनर का हक़ छीनने वाली सरकार को दिखाएंगे बाहर का रास्ता-गोपालदास वर्मा
Gulabi Jagat
4 Aug 2022 9:49 PM IST

x
हिमाचल प्रदेश
नाहन:
सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी वादों को निभाने के नाम पर प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनर को केवल छलने का काम किया है। लिहाजा कर्मचारियों व पेंशनर द्वारा तैयार की गई चार्जशीट इस बार जयराम सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ बाहर का रास्ता दिखाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह बात प्रदेश सर्व कर्मचारी, पेंशनर ,श्रमिक एंव युवा बेरोजगार के संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपालदास वर्मा ने नाहन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
वर्मा ने कहा कि 4-9-14 का वित्तिय लाभ कर्मचारियों को देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। यही नहीं, 65-70-80 का वित्तिय लाभ भी कर्मचारियो को अभी तक नहीं मिला है। जबकि प्रदेश सरकार ने विसंगतियों पर बिना विचार विमर्श किये छठवें वेतनमान का वित्तिय लाभ तोड़मोड़ कर प्रदान किया है। गोपालदास ने कहा कि 17 अगस्त को वह महा विस्फोट करने जा रहे है, जिसके बाद सरकार का जनता के बीच जाना मुश्किल हो जायेगा। राज्य को 45 हजार करोड़ के कर्जे में डूबाने वाले जयराम ठाकुर प्रदेश के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे कमजोर व सबसे अधिक कर्जा लेने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए है।
यही नहीं निशाना साधते हुए वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में जहां भ्रष्टाचार व माफिया को खुलकर सरंक्षण मिला है, तो वहीं कर्मचारियों, बागवान आदि अन्य वर्गो की जमकर उपेक्षा की गई है। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मोदी के नाम पर प्रदेश में मिशन रिपीट होने का खवाब देख रहे है। ऐसे में वर्मा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह, जेपी नड्डा व मोदी भी अगर प्रदेश में चुनावों की बागडोर संभालते है तो भी एक पांव जमीन पर तो एक पांव हेलीाकॉप्टर में रखने वाले जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट का खवाब पूरा नहीं होगा।
वर्मा ने कहा कि प्रदेश का राजनैतिक इतिहास रहा है इससे पूर्व कर्मचारियो को निराश करने वाले मजबूत से मजबूत व लोकप्रिय मुख्यमंत्री स्व.रामलाल ठाकुर, स्व.वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल भी प्रदेश में कभी मिशन रिपीट नहीं कर पाए, और न ही प्रदेश में अब से पूर्व कर्मचारियों व पेंशनरो में प्रदेश सरकार के खिलाफ ऐसा अंसतोष कभी देखने को मिला है। वर्मा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले प्रदेश के एक लाख तीस हजार कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग को पूरा नहीं करेंगे।
लिहाजा प्रेसवार्ता के माध्यम से वर्मा ने विभिन्न कर्मचारियों व पेंशनरो से जुड़े संगठनों से एक जुटता दिखाने का आहवान करते हुए कहा कि जो कोई कर्मचारियों के हितों की रक्षा सहित मांगों को पूरा करने की बात करें उसे ही सत्ता की बागडोर सौंपनी चाहिए।
Next Story





