- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: ग्लेशियर टूटा, चंद्रा नदी तक पहुँचा बर्फीला सैलाब
Sarita
1 March 2026 12:18 PM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में शनिवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। गोंदला क्षेत्र के ठीक सामने पीर पंजाल की ऊँची चोटियों पर स्थित सदियों पुराने यानदे गंग हिमनद (ग्लेशियर) का एक विशाल हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी।
पहाड़ की चोटी से बर्फ का विशाल हिस्सा टूटने के बाद आए इस एवलांच का मलबा सीधे चंद्रा नदी तक जा पहुँचा। हिमस्खलन इतना भीषण था कि इससे उठा बर्फीला गुबार और हवा का दबाव नदी के दूसरी ओर स्थित गांवों—रालिंग, खंगसर, जांगला और मूर्तिचा तक महसूस किया गया। गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।स्थानीय पंचायत प्रधान सूरज ठाकुर के अनुसार, हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद अचानक बढ़े तापमान के कारण यह हिमखंड अस्थिर होकर गिर गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में आए बदलाव और बढ़ती गर्मी ग्लेशियरों के पिघलने का मुख्य कारण है।
घाटी में इस तरह के एवलांच को सामान्य माना जाता है, लेकिन ग्लेशियरों का लगातार सिकुड़ना पर्यावरण के लिहाज से एक बड़ा खतरा है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिमाचल के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ना शुरू हो गया है, जहाँ ऊना में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। आने वाले 6 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे बर्फ के और अधिक पिघलने और अस्थिर होने की संभावना बनी रह सकती है।
TagsHimachal Pradeshग्लेशियर टूटाचंद्रा नदीबर्फीला सैलाबHimachal Pradesh: Glacier breaksChandra Rivericy flood जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





