- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: घर...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Bharti Sahu 2
20 Nov 2024 11:52 AM IST

x
Himachal Pradesh: सैंज थाना के अंतर्गत गाड़ा पारली पंचायत में डेढ़ मंजिला चादर से ढके मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान भी जल गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। घर में तंदूर जलने के कारण यह घटना घटी।
शाक्टी में तीर्थ राम पुत्र लाल चंद के घर में सुबह आग लग गई। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य वहीं पर थे। इस दौरान लोगों ने छत से घर को जलता हुआ देखा। लोगों ने शोर मचाया और घर के अंदर से सभी लोगों को बाहर आने को कहा।आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया।
कुल्लू अग्निशमन अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों बढ़ती ठंड के कारण लोग अपने घरों में तंदूर जला रहे हैं। तंदूर को सावधानी से जलाएं और घर से बाहर निकलते समय तंदूर की आग को बुझाएं।
TagsHimachal PradeshघरआगलाखोंनुकसानHimachal Pradeshhousefireloss of lakhs जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





