भारत

युवक पर टूट पड़े पड़ोसी, लाठी-डंडों से मारा, सामने आया दादागिरी का वीडियो

jantaserishta.com
20 Nov 2024 11:24 AM IST
युवक पर टूट पड़े पड़ोसी, लाठी-डंडों से मारा, सामने आया दादागिरी का वीडियो
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
बल्लबगढ़: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित प्रदीप ने बताया कि घटना 15 नवंबर की सुबह हुई, जब वह अपने घर में था. पड़ोस में रहने वाली एक महिला, जिससे पहले से ही रंजिश थी वो बिना बात के गालियां दे रही थी. जब उसकी मां ने विरोध किया, तो महिला ने घर में घुसकर डंडा मार दिया. इसके बाद महिला के तीन बेटे, बहुएं और खुद महिला झगड़े पर उतारू हो गए.
प्रदीप का कहना है कि जब वह बात करने गली में गया तो अजय, विजय, प्रमोद और घर की महिलाओं ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. इस हमले में प्रदीप को गंभीर से घायल हो गया. पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने पुलिस में पहले भी शिकायत की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि पड़ोसियों से उन्हें जान का खतरा है. बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.
पीड़ित प्रदीप की मां सविता ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर पुलिस ने समय पर कदम उठाया होता तो आज उनके बेटे की जान खतरे में न पड़ती.
वहीं, इस मामले में थाना आदर्श नगर के एसएचओ हरिकिशन ने बताया कि घायल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story