- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: गैस सिलेंडर लगाते समय लगी आग, दंपति झुलसे
Sarita
18 April 2025 9:05 AM IST

x
Himachal Pradesh: स्वारघाट से सटे सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत लूनस के राजवाहन गांव में गुरुवार दोपहर प्यारे लाल की रसोई में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में रसोई में मौजूद प्यारे लाल और उनकी पत्नी भागो देवी बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार प्यारे लाल (54) और उनकी पत्नी भागो देवी (50) गुरुवार दोपहर अपनी रसोई में भारत गैस का नया सिलेंडर लगा रहे थे। जैसे ही प्यारे लाल ने सिलेंडर की सील खोली, सिलेंडर में आग लग गई, जिससे प्यारे लाल और उनकी पत्नी भागो देवी बुरी तरह झुलस गए। आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें गांव तक सड़क न होने के कारण करीब दो किलोमीटर तक खाट पर उठाकर रंडाला सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया।
TagsHimachal PradeshसिलेंडरआगदंपतिझुलसेHimachal Pradeshcylinderfirecoupleburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





