हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: सैनिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर लगी आग,अफरा-तफरी

Sarita
14 Jan 2026 10:09 AM IST
Himachal Pradesh: सैनिक स्कूल की तीसरी मंजिल पर लगी  आग,अफरा-तफरी
x
Himachal Pradesh: सैनिक स्कूल सुजानपुर में मंगलवार को तीसरी मंजिल में आग लग गई। आग से स्कूल के एक हिस्से को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन स्कूल में उठी आग की लपटों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सैनिक स्कूल में लगी आग को काबू पाने के लिए चार अग्निशामक वाहनों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मौके पर सुजानपुर में तैनात एक अग्निशामक वाहन पहुंच गया तथा उसने करीब आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।
घटना के समय स्कूल में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस योल कैंट की ओर से भवन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। मंगलवार को छत बदलने का कार्य किया जा रहा था तथा दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक स्कूल की टॉप फ्लोर में समीप ही दुकान में बैठे कैप्टन संजीव राणा ने अचानक धुआं उठता देखा। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया था तथा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए है। छानबीन जारी है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इमारत के भवन का कार्य चल रहा था।
Next Story