- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh:एलपीजी भरते समय विस्फोट, पांच लोग झुलसे
Sarita
2 March 2025 10:15 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज 3 में कमर्शियल से घरेलू सिलेंडर में गैस भरते समय आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पांचों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट का कारण गैस लीक होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बद्दी के फेज 3 के मकान नंबर 36 में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ। चालक दुष्यंत भारत गैस के कमर्शियल सिलेंडर से गैस को छोटे सिलेंडर में शिफ्ट कर रहा था। अचानक गैस लीक हो गई। इस दौरान एक महिला राजवती घर में दीया जला रही थी। गैस लीक होते ही दीये से आग पूरे कमरे में फैल गई और धमाका हो गया। धमाके के साथ ही कमरे का दरवाजा खुल गया। इससे काफी गैस बाहर आ गई, वरना हादसा और भी भयानक हो सकता था।
आग में राजवती (60) पत्नी जगबीर, मीना (30) पत्नी राज कुमार, दो बेटियां साक्षी (12) व पीहू (10) और ट्रक चालक दुष्यंत बुरी तरह झुलस गए। उस समय राज कुमार घर पर नहीं था, वह गैस सप्लाई करने जा रहा था। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। पुलिस ने गैस शिफ्ट कर रहे ट्रक चालक दुष्यंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
TagsHimachal Pradeshएलपीजीविस्फोटपांचझुलसे Himachal PradeshLPGexplosionfiveburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





