- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh :...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh : चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार 2 लोगों को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार
Sarita
21 April 2025 11:37 AM IST

x
Himachal Pradesh : पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत गलू में यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार 2 लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गलू में जब एक स्कूटी (पीबी 07सीजे-1089) पर सवार 2 लोगों को चेकिंग के लिए रोका गया तो उनके कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इन लोगों की पहचान स्कूटी चालक सुखवीर सिंह (40) मोहल्ला/गांव कोठे कृष्णा नगर थाना हरियाणा जिला होशियारपुर और उसके साथी हनी पार्थ (27) निवासी मोहल्ला मित्तियां हाउस नंबर 91 डाकघर व थाना हरियाणा तहसील पुंघा जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
एसडीपीओ बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ठाकुर भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
TagsHimachal Pradeshस्कूटीचिट्टेगिरफ्तारHimachal Pradeshscooty2chittaarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





