हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: नशे में धुत युवक ने अपनी मां की उम्र की महिला से किया दुष्कर्म

Sarita
24 Jan 2025 9:45 AM IST
Himachal Pradesh:  नशे में धुत युवक ने अपनी मां की उम्र की महिला से किया दुष्कर्म
x
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में शराबी युवक द्वारा अपनी मां की उम्र की विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार नाहन विकास खंड की एक पंचायत में यह घटना सामने आई है। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। करीब 50 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली रहती है। जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। समारोह पीड़िता के घर से 100 मीटर की दूरी पर था। आरोपी 24 वर्षीय राजेश पड़ोसी गांव में एक शादी में पहुंचा था।
इस दौरान आरोपी ने यहां अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। रात करीब 12 बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और लात मारकर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया। उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला अनुसूचित जाति से है जबकि आरोपी सवर्ण जाति का है।
इसके बाद मामले में धारा 376 के अलावा एट्रोसिटी एक्ट भी जोड़ा गया है। महिला की ओर से शिकायत मिली है कि युवक शराब के नशे में घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Next Story