- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:शराब...

x
Himachal Pradesh: शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है। नाकाबंदी करके शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों के चालान किए जा रहे हैं। भुंतर में यातायात पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों को रोका। इस दौरान दो लोग शराब पीकर गाड़ी दौड़ते हुए पाए गए जिनके चालान किए गए।एस.पी. मदन लाल ने कहा कि यातायात प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने भुंतर में बस अड्डे के पास मेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान गाड़ियों को रोककर चालकों को अल्कोसैंसर में फूंक मारने के लिए कहा गया। इस दौरान एक चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया जिसका चालान किया गया।
इस दौरान ओवरटेक करते हुए एक चालक ने अन्य वाहन को टक्कर मार दी। जब ओवरटेक करने वाले चालक को अल्कोसैंसर में फूंक मारने के लिए कहा गया तो उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा अधिक पाई गई जिसका भी चालान किया गया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ियां दौड़ाने से सड़क हादसे होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
TagsHimachal Pradeshशराबगाड़ीचालानalcoholcarchallanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





