हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: ट्रक की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, बेटा घायल

Sarita
26 March 2025 11:13 AM IST
Himachal Pradesh: ट्रक की टक्कर से  श्रद्धालु की मौत, बेटा घायल
x
Himachal Pradesh: विकास खंड बिझड़ी की गरली पंचायत के मोहलवीं स्कूल के पास बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को ले जा रहे ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर चालक गुरनाम सिंह (46) निवासी लुधियाना की मौत हो गई और स्कूटर के पीछे बैठा उसका बेटा भी घायल हो गया। गुरनाम सिंह और उसका बेटा मंदिरों में मालाएं बेचते थे।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दोनों को बड़सर अस्पताल ले जा रहा था लेकिन रास्ते में कोई बहाना बनाकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story