- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...

x
Himachal Pradesh: राजधानी शिमला में चिट्टे ने एक और युवक की जान ले ली। शहर के उपनगर में रहने वाले एक युवक की घर पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से चिट्टे का आदी था। आशंका है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। परिजनों ने मौत के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। शिमला शहर की बात करें तो चिट्टे की लत से एक सप्ताह के भीतर मौत का यह तीसरा मामला है।
नशा माफिया पर पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद नशे की लत से युवाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाती है क्योंकि सामाजिक कलंक के चलते परिजन पुलिस को इसकी सूचना नहीं देते और अस्पताल भी नहीं पहुंचते। यही कारण है कि सरकार और पुलिस के पास नशे की लत से होने वाली मौतों के मामलों का सही आंकड़ा नहीं है।
TagsHimachal Pradeshचिट्टेयुवकजानHimachal PradeshChittayouthlifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





