हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: परिवहन निगम की बस से चरस बरामद

Sarita
4 March 2025 7:11 AM IST
Himachal Pradesh: परिवहन निगम की बस से  चरस बरामद
x
Himachal Pradesh: बीएसए थाना सुंदर नगर की टीम ने सोमवार शाम को चेक पोस्ट के दौरान शुकदेव वाटिका के पास मनाली से दिल्ली जा रही बस से 1 किलो 704 ग्राम चरस बरामद की है। सीट नंबर 17-18 के ऊपर रैक में एक बैग के अंदर रखे पैकेट में चरस बरामद हुई। लेकिन अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि यह चरस किसकी है।
पुलिस ने बस में सवार यात्रियों से भी पूछताछ की है जिन्होंने बैग के बारे में अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने परिवहन निगम की बस से चरस बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह चरस किसकी है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Next Story